धूम धाम से मनाया गया बकरीद पर्व

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

त्याग,बलिदान व समर्पण का पर्व बकरीद मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा परंपरापूर्वक धूमधाम से मनाया गया।मुसलमान भाइयों ने पुराना शहर ईदगाह के अलावे सभी मस्जिदों में सुबह में बकरीद की नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा ने दाउदनगर के पुराना शहर स्थित ईदगाह एवं ओबरा ईदगाह स्थल पर पहुंचकर मुसलमान भाइयों के साथ गले मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी।उनके साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह एवं ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह भी मौजूद थे।विधायक ने पर्व को अमन, चैन एवं शांति से मनाने अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की तरक्की व विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं।इस प्रकार परंपरा के अनुसार आपसी प्रेम,भाइचारा व सौहार्द्र के साथ बकरीद मनाया गया।विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चिंहित स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद,थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह,बी डी ओ अशोक प्रसाद भ्रमणशील दीखे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.