दाउदनगर सोनतटीय क्षेत्र स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ महोत्सव सह पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह का उदघाटन करते हुए
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार की कोशीश है कि राज्य सरकारों के साथ मिलकर शिक्षा में और सुधार किया जाए।इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा।।बेटा बेटी को बराबर का मौका दें,समानता का भाव रखें,बेटियां अवसर मिलने पर बेटों से भी बेहतर कर जाती हैं।पता नहीं कुछ लोग शिक्षा देने के मामले में बेटा बेटी में फर्क समझने लगते हैं।आज शिक्षा सबके लिए जरुरी है। आयोजन का संचालन कर रहे अ.भा.वैश्य महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष प्रहलाद प्रसाद गुप्ता की मांग पर उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं की सूची बनाकर दें,प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मदन प्रसाद सहनी ने कहा कि हलवाई समाज सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ है।जिला महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि बाबा गणिनाथ के आदर्शों व संदेशों को हमें आत्मसात करना चाहिए।गया जिलाध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता,औरंगाबाद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार,दिलीप प्रसाद गुप्ता, विनय प्रसाद,सच्चिदानंद प्रसाद समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।अतिथियों का स्वागत सचिव पप्पु गुप्ता,उपाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार,आशीष कुमार,मंजीत अमन समेत अन्य लोगों द्वारा किया गया।बाढ़ पीड़ीतों की सहायतार्थ भिक्षाटन भी किया गया।इस मौके पर रालोसपा नेता चंद्रभूषण वर्मा,रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू,रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत,उमानाथ भगत,अशोक मेहता,भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,विवेकानंद मिश्र,धीरज पाठक,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी भी प्रमुख रुप से मौजूद रहे।साधक महापुरुष थे बाबा गणिनाथ-बाबा गणिनाथ महोत्सव में पहुंचे ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा ने कहा कि बाबा गणिनाथ साधक महापुरुष थे।
दाउदनगर की पावन धरती पर आयोजकों ने यह आयोजन कर मील का पत्थर साबित किया है।इससे सामाजिक एकता और भाईचारा बढ़ेगा।इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह व ओबरा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह भी मौजूद थे।सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित-बाबा गणिनाथ मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।ज्ञानदीप मिशन स्कूल एवं टैली क्लासेस के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये,जिसका संचालन स्थानीय लोक कलाकार संतोष अमन ने किया।



