दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया।इस मार्च में पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद,सी ओ विनोद सिंह के अलावे सब इंस्पेक्टर शेखर सौरभ,भगवान प्रसाद सिंह,अनील सिंह के साथ साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल एवं एसटीएफ के जवान शामिल थे।यह मोटरसाइकिल मार्च दाउदनगर थाना से निकलकर दाउदनगर बारुण पथ,पिराहीबाग,नगरपालिका रोड,कसेरा टोली,पटवा टोली,अब्दुल बारी पथ,मुख्य बाजार,मौलाबाग रोड,भखरुआं मोड़ समेत अन्य इलाको में घूमा।थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।सभी चिंहित स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगी।पुलिस द्वारा सघन गश्ती की जा रही है।
