भारतीय जनता पार्टी ओबरा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक दाउदनगर पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने अपने शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर अपनी टीम के साथ गांव गांव जा कर लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दें।पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अपनी जानकारी के अनुसार योजनाओं की जानकारी स्वतः दें।स्वच्छ भारत निर्माण में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए।लोगों को प्रेरित करना चाहिए कि आप भी योजना का लाभ लें।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा,दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,ओबरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,भाजयुमो जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र,बिभूति नारायण सिंह,विश्वनाथ शर्मा,जगरनाथ शर्मा,सरयु सिंह,भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा,विजय निराला,ओबरा विधान सभा विस्तारक कमलेश दत पाण्डे,सुनील दुबे,साधु शरण,मनोज तिवारी,ब्रजेश पाठक,अनुज दुबे,पंकज ,मुकेश शर्मा,रमेश पासवान,विकाश,हिमांषु तिवारी,रंजन वर्मा,संजय मालाकार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

