कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का हुआ है संचार 


 दाउदनगर में जदयू नगर इकाई की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का संचार हुआ है,पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित होकर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएगें।जानकारी देते हुए जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि स्थानीय लक्ष्मी भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु की अध्यक्षता में हुई।जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स बताए।कहा गया कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का मनोनयन जल्द कर दिया जाएगा।पार्टी कार्यकर्ता अनुशासित रह कर कार्य करें।विकास कांस्यकार व पवन कुमार को पार्टी में शामिल कराया गया।पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान,जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह,संजय पटेल,पिंटु मेहता,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जियाउल मुस्तफा खां,तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा,औरंगाबाद नगर अध्यक्ष शमशाद आलम,जदयू सेवा दल के प्रदेश सचिव विश्वजीत कुमार विकास,पवन पटेल,बृजकिशोर शर्मा,मुन्ना यादव,धनंजय शर्मा,दीनदयाल पटेल,विनोद पटेल,प्रकाश कुमार,अजय कुमार,अलख यादव आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।                                   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.