अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सदस्यता अभियान चलाकर शमशेर नगर वस्ती में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता प्रमुख व कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी ने कहा कि अभाविप दाउदनगर अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गई है ,सिर्फ दो दिन सदस्यता का समय बचा है जिसमे विशेष रूप से कोचिंग क्लास में जा जाकर लोगों को अभाविप के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताकर लोगो को जोड़ राष्ट्र हित व छात्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया जायेगा। श्री केशरी ने बताया कि अभाविप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इकाई का पुनर्गठन करेगी। 3 सितंबर को पूर्व निर्धारित स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन कर कॉलेज और नगर इकाई की गठन करेगी और पुराने और नए कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्धारित करेगी ।पुनः सदस्य बने दीपक कुमार व वस्ति प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष बिहार में अगस्त महीने में सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को राष्ट्र हित में कार्य करने हेतु जोड़ते हैं। वे पुनः दूसरे वर्ष अभाविप के सदस्य बन कर गौरवान्तित महसूस कर रहे हैं। अभाविप ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो हमे छात्रो को सहायता करने हेतु हमे सिखाता है और राष्ट्र के एक मात्र समर्पित विश्व के सबसे बड़ी छात्र संगठन है।इस मौके पर पूर्ण प्रकाश,प्रफुल्ल कुमार, राजन राज़, कुमार स्कंद, धीरज कुमार, उतम प्यारे, संजय कुमार, शिव प्रकाश, महेश कुमार, रविरंजन कुमार, पंकज कुमार, प्रभात कुमार, प्रेम सागर, प्रेम प्रकाश, नीतीश कुमार समैत अन्य लोग उपस्थित थे।

