दाउदनगर स्थानीय लक्ष्मी भवन में जदयू के नगर इकाई की एक बैठक नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें संगठन को मजबूत बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी।रालोसपा के नगर अध्यक्ष विकास कुमार कांस्यकार ने रालोसपा की सदस्यता छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।साथ ही पवन कुमार पप्पी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं।मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने में सहयोग करें।बैठक में शहर में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने एवं पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा किया गया।पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान,वरिष्ठ जदयू नेता रघुवंश सिंह,संजय पटेल,प्रीतम सिंह,सुनील वर्मा,पिंटु मेहता,जियाउल हक ,जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव आदि ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।इस मौके पर पप्पु गुप्ता,पवन पटेल,प्रकाश कुमार,ब्रजकिशोर शर्मा,धनंजय शर्मा ,दीनदयाल प्रसाद ,सिंटू पटेल ,चिंटू मेहता,फिरोज खान आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।

