
दाउदनगर ब्लॉक कार्यालय के पास लोकजनशक्ति पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ लोजपा के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने ने किया। श्री यादव ने कहा कि लोजपा का सदस्यता अभियान पुरे बिहार में चलाया जा रहा है। हर पंचायत में यह अभियान चलाया जा रहा है, अभी प्रखड स्तर पर चलाया जा रहा है। लोजपा का संगठन हर जगह मजबूत है और गांव गांव तक पहुचाना है। हर प्रखंड में कम से कम दस हजार सदस्य बनाना है । इस मौके पर लोजपा दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दलित सेना उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, सोनू यादव, छोटू तिवारी, विकास यादव, अरविन्द कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।।