दो सितंबर को दाउदनगर के सोनतटीय क्षेत्र में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई समाज के द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ जयंती समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सह काराकाट सांसद उपेन्द्र कुशवाहा होंगे और विशिष्ट अतिथि ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिन्हा होंगे ।जयंती समारोह के तैयारी को लेकर लगातार जन संपर्क अभियान मध्यदेशीय हलवाई समाज के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है । 21 वीं जयंती समारोह को भब्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी हलवाई समाज के सचिव पप्पू गुप्ता ने दी