दाउदनगर प्रखंड के अकबरपुर गांव में दिवंगत समाजवादी नेता मिनी रामविलास सिंह के घर लोजपा प्रदेश महासचिव उपेन्द्र यादव पहुंचे। श्री यादव ने दिवंगत नेता के परिजनों से मिल कर शोक संवेदना ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिनी रामविलास सिंह सच्चे समाजवादी नेता थे और जय प्रकाश जी के आंदोलन में कई बार जेल जा चुके थे। उनके सपना को हम सब नौजवानों को पूरा करने की जरुरत है। उन्होंने कभी जात पात की राजनीती नहीं की। उनके बताये रस्ते पर आज के नौजवानों को चलने की जरुरत है तभी जिले का विकास हो सकता है।इस मौके पर पूर्व मुखिया विजय सिंह यादव, महेंद्र पासवान, सोनू यादव, दिनेश शर्मा, छोटू तिवारी, अरविन्द कुमार, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।
