पिंटू आर्य की रिपोर्ट:
दाउदनगर सोन नदी में नहाने के क्रम में एक युवक की डूबकर मरने की ख़बर सामने आई है।मृतक पुरानी शहर के वार्ड संख्या 5 के मालीटोला निवासी कमलेश भगत का पुत्र था। 18 वर्षीय युवक का नाम देवेन्द्र उर्फ़ डब्लू बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के संग सोन नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में पानी के गहराई में तीनो चले गए और डूबने लगे। वहां से गुजरते राहगीरों की जब नजर पड़ी तो शोर मचाकर डूबने की जानकारी लोगो को दिया। मौजूद लोगो ने किसी तरह से दो को तो बचा लिये पर देवेन्द्र को बचा पाना सम्भव नहीं हुआ।
स्थानीय मछुआरों के द्वारा
लम्बी मशक्कत के बाद देवेन्द्र का शव मिल सका। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये औरंगाबाद भेजा गया है।
इस दुर्घटना के शिकार मृतक वार्ड संख्या 05 के पार्षद रहे बसन्त कुमार के रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है।
घटना की सुचना फैलते ही घटनास्थल की और काफी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पडी।


