संतोष अमन की रिपोर्ट:-
श्री राम नरेश सिंह पुस्तकालय तरार में अकबरपुर निवासी समाजवादी नेता मिनी राम विलास सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी।दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।शोक सभा की अध्यक्षता मगही लेखक एवं इस पुस्तकालय के अध्यक्ष एवं अवकाशप्राप्त शिक्षक लवकुश प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर पुस्तकाध्यक्ष श्री राम निवास सिंह ने कहा कि मिनी रामविलास सिंह मृदुभाषी थे, सबों से मिलजुल कर रहना जानते थे, पुस्तकालय से उनका बहुत प्रेम था, हमेशा मिलने पर पुस्तकालय से संबंधित जानकारी लेते थे, विकास से संबंधित चर्चा करते थे, पुस्तकालय में बीच-बीच में आते रहते थे और हर कार्यक्रम में शामिल होते थे। पुस्तकालय में इनका सहयोग सराहनीय था। इस मौके पर भास्कर कुमार वरीय प्रेरक सह सचिव, बाल मुकुंद प्रसाद सिन्हा, राम किसुन पाण्डेय, राम दरश प्रसाद, सुधीर कुमार, नरेंद्र ठाकुर, निशांत कुमार, मुन्ना कुमार मौजूद रहें।
पूर्व विधायक एवं स्वराज पार्टी के अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह एवं केंद्रीय कमिटी सदस्य अधिवक्ता हरिनाथ सिंह ने दिवंगत समाजवादी नेता मिनी रामविलास सिंह के घर जाकर शोक जताया।राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.सुनीता वर्मा ने भी मिनी रामविलास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।