मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में रेखा देवी घायल हो गई। घटना दाउदनगर थानाक्षेत्र के उचकुंधा गांव की है।जख्मी महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।घटना गुरूवार की रात्री की है।इस सम्बंध में जख्मी महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इसी गावं के कुल आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।नामजद आरोपितों में अनीता देवी,गीता देवी,शिवनारायण यादव,शिवनंदन यादव,रामदयाल यादव,मनीष कुमार,संध्या कुमारी व नीतू कुमारी शामिल हैं।प्राथमिकी के अनुसार आरोपितों ने उक्त महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।बचाने आए उसके पति देवनंदन यादव के साथ भी मारपीट की गयी। कान से सोने का टॉप भी छीन लेने का आरोप भी प्राथमीकी में लगाया गया है।पुलिस प्राथमीकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
