नए भारत के निर्माण का लिया गया संकल्प

दाउदनगर  राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में संकल्प से सिद्धी अभियान हेतु पंचायती राज जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्यों एवं पंचों को बीडीओ अशोक प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पढ़कर सुनाया।इसके बाद सभी प्रतिनिधियों द्वारा संकल्प लिया गया।सबों ने 2022 तक नए भारत के निर्माण,स्वच्छ भारत बनाने,गरीबीमुक्त,भ्रष्टाचारमुक्त,आतंकवादमुक्त,संप्रदायमुक्त,जातिवादमुक्त भारत बनाने,अपना गांव उन्नत गांव बनाने,अपने ग्राम पंचायत के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने,2022 तक हर गरीब को घर दिलाने,हर हाथ को कुशल बनाने,हर गांव को वृक्षों से आच्छादित करने,हर गांव तक सड़क बनाने,हर गांव में स्वयंसहायता समूह बनाने व उसे आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।बीडीओ ने कहा कि हर घर शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को जागरुक करना हम सबों का दायित्व है।इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार, करमा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,गोरडीहां मुखिया प्रतिनिधि सुबोध शर्मा,महावर मुखिया अशोक कुमार वर्मा,तरार मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा,शमशेरनगर के प्रभारी मुखिया विराज प्रसाद सिंहा,कनाप मुखिया विजय कुमार,वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रविरंजन कुमार,अंछा के सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सिंह,तरारी के उपमुखिया अजय कुमार सिंह समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य व पंच उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.