संतोष अमन की रिपोर्ट:-
कार्यपालक सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय बढ़ाने के राज्य कैबिनेट के फैसले पर कार्यपालक सहायकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने खुशी जाहिर की है।अनुमंडल कार्यपालक सहायक संघ के मीडीया प्रभारी एवं दाउदनगर के आरटीपीएस में कार्यपालक सहायक आशीष कुमार ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कैबिनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रखा गया था, जिसे कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।इससे कार्यपालक सहायकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों में हर्ष व्याप्त है।