किशोरी बालिकाओं को अपने खान-पान के साथ-साथ अपने स्वच्छता व स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो वह कई गंभीर बिमारियों का शिकार हो सकती है, जो किशोरी बालिकाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
उपरोक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन PATH के प्रखंड मॉनिटर अरविन्द कुमार सिन्हा ने दाउदनगर के पटवा टोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 147 में सामुदायिक बैठक को मच्छरों से होनेवाली बिमारियों से बचाव के लिए लोंगों से बचाव के सम्बन्ध में कही।
श्री सिन्हा ने बताया की लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। जहाँ-तहाँ अपने घर की गंदगी व कचरा फेंक देते हैं। खुद को अपने घर व आसपास सहित नाली-नाले को साफ नहीं करते हैं। जिस कारण मच्छर मक्खी का प्रकोप बढ़ जाता है, और समाज में मलेरिया, डेंगु, चिकनगुनिया, मस्तिस्क ज्वर जैसी 120 बिमारियां होने लगती है। इसके साथ ही अन्य बिमारियां जैसे डायरिया,जॉण्डिश एवं पेट संबंधी बिमारियां होने लगती हैं।
इस अवसर पर सेविका मालती कुमारी एवं सहायिका चंद्रकांता देवी उपस्थित थीं।
