विवेकानन्द मिश्र बने भाजपा युवामोर्चा जिला मंत्री 

भारतीय जनता युवा मोर्चा(औरंगाबाद) जिला कमिटी की घोषणा आज कि गई । जिसमें दाउदनगर निवासी विवेकानंद मिश्र को भाजयुमो का जिला मंत्री बनाये जाने पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने बधाई देते हुए कहा की श्री मिश्रा लगातार अपने कार्य कुशलता से करते हुए पदों पे बने रहे।ये दाउदनगर के भाजयुमो महामंत्री,नगर अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष के पदों पर रह चुके हैं।इनके जिला मंत्री बनने से जिला कमिटी को बल मिलेगा।ये पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं।इनकी मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं।इन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा,दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,समशेर नगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडये, भजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार,सुनील दुबे,अनुज दुबे, जगरनाथ शर्मा,शरयु सिंह,पपु सिंह,बुलबुल तिवारी,राजेश तिवारी,सुरेन्द्र सिंह,सुभाष यादव,शिव प्रसाद,पूर्व मुखिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा,नागेंद्र शर्मा एवं अन्य  लोगो ने इन्हें बधाई दिया और मंगलमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.