झाड़ी में शराब छिपाते दो युवक गिरफ्तार


एक झाड़ी में शराब छिपाते दो युवको को रंगे हाथ   दाउदनगर पुलिस ने पुराना शहर पासवान टोली मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुप्त सुचना के आधार पर मंगलवार को ये कार्रवाई सहायक अवर निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गई।

थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक झारखंड के धनबाद जिला के गोमो थानाक्षेत्र स्थित दुर्गापाड़ा निवासी विनोद पासवान और पुरानी शहर वार्ड संख्या 9 निवासी मुकेश कुमार के पास से 200एम एल का 60 पाउच (12 लीटर)देशी मशालेदार शराब जब्त किया गया है।बताया जाता है कि दोनों युवक बैग लिए हुए थे और पासवान टोली जानेवाले रास्ते मेंं एक झाड़ी के पास बैग से निकालकर शराब के पाउच झाड़ी में छीपा रहे थे,उसी दौरान पुलिस पहुंच गयी।एक के पास से 35 और दूसरे के पास से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया गया।दोनो गिरफ्तार युवकों का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।गिरफ्तार युवक विनोद पासवान द्वारा पुलिस को बताया गया कि धनबाद के मनोटांड़ से शराब लेकर आया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.