
देश आज अपनी आजादी की 70 वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर दाऊदनगर प्रखंड के तरारी पंचायत में सुबह युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव ने अम्बेडकर नगर के गाँधी मैदान के प्रचीर पर तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद ब्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, तरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिदि राकेश ठाकुर के साथ में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीये और माल्यार्पण किये।
अरुण कुमार आजादी के पावन पर्व पर देशवासियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी पर्व के साथ साथ जन्माष्टमी का पर्व भी मना रहा है। दीपक सिंह और राकेश ठाकुर ने ग्रामीण जनता को यह आश्वासन दिया कि सभी ग्रामीण जनता के सहयोग से गाँधी मैदान को बहुत जल्द ही अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। इस दौरान सिंटू यादव, मो0 एकराम अंसारी, लाला सिंह, राहुल कुमार, मंटू कुमार, आमिर शोहेल, पप्पू कुमार सामेत अन्य लोग उपस्थित थे।