शनिवार को मध्य विद्यालय संख्या दो दाउदनगर में बिहार राज्य प्रथिमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के प्रखंड इकाई गठन हेतु बैठक रखी गई।
जिसमे पर्यवंक्षक के रूप में जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार व् संयुक्त सचिव रविन्द्र किशोर सामिल हुये।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रखण्ड कमिटी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
रंजीत कुमार रत्ना अध्यक्ष,मो0 परवेज आलम सचिव,उदय कुमार,विंध्याचल चौधरी,प्रमोद कुमार,भेष नारायण सिंह,अजित कुमार उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार,अजय प्रजापति,नूतन कला,मिथिलेश कुमार सिंह,एवं उमेश सिंह संयुक्त सचिव,उग्रह नारायण सिंह कोषाध्यक्ष,सूर्यदेव प्रसाद सिंह संरक्षक के नाम की घोषणा हुई।
चयनित पदाधिकारियों ने कहा प्रखण्ड में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रखंड के शिक्षको की समस्या का समाधान करने के लिये धरना प्रदर्शन एवं वरीय पदाधिकारियो से शिष्टमंडल वार्ता के जरिये करंगे।