सृजन घोटाला मामले को लेकर राजद ने  उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                       

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन भखरुआं मोड़ पर राजद द्वारा किया गया।ओबरा के राजद विधायक वीरेंद्र कुमार सिंंहा के नेतृत्व में राजद नेता व कार्यकर्ता सी एम नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से इस्तीफा देने व भागलपुर घोटाले की सीबीआई जांच कराने संबंधित मांग करते हुए भखरुआं मोड़ पहुंचे जहां सुशील मोदी का पुतला दहन किया गया।विधायक ने कहा कि करीब 12 सौ करोड़ का घोटाला सामने आया है और उस समय सुशील मोदी ही वित्त मंत्री भी थे।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करते हैं,मगर आज सुशील मोदी के मुद्दे पर चुप क्यों बैठे हैं।अब यह रहस्य खुलकर सामने आ रहा है कि आनन फानन में तालमेल क्यों किया गया।उन्होंने सी एम व उपमुख्यमंत्री से इस्तीफा देने और भागलपुर घोटाला की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए कहा कि अभी और भी घोटाला सामने आ सकता है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज,मुखिया संघ अध्यक्ष कुणाल प्रताप,युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार,युवा राजद नेता राजकिशोर राय,रविंद्र यादव,पंसस प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश -मोदी की सरकार घोटालों की सरकार है।इस मौके पर युवा राजद प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार,नवलेश यादव,रविकांत,सिद्धांत,धनंजय,ई.दीपक,विजय सिंह समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.