सरकार  की योजनाओं को पहुंचाएं जन जन तक-चन्द्रेश्वर चन्द्रवंशी

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

विधान पार्षद एवं जदयू के जिला सांगठनिक प्रभारी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने सिंचाई विभाग के आई बी में कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।15 अगस्त को सभी सांगठनिक पदाधिकारी अपने घर पर झंडोतोलन करें।अपने घरों पर पार्टी का झंडा व नेम प्लेट लगाएं।उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।कुछ नेताओं ने उनसे दाउदनगर के संगठन के बारे में भी चर्चा की और उन्हें यहां के सांगठनिक स्थिति के बारे में बताया।जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पु गुप्ता ने दाउदनगर नासरीगंज के बीच निर्माणाधीन सोन पुल का नामकरण शहीद जगतपति कुमार के नाम पर करने हेतु पहल करने की मांग की।जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव,पवन पटेल,नगर जदयू अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु, जदयू नेता रघुवंश सिंह,संजय पटेल,प्रीतम सिंह चंद्रवंशी आदि नेताओं ने उनसे संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की।इस मौके पर जदयू सेवा दल के प्रदेश सचिव विश्वजीत कुमार विकास,मो.एनामुल हक,टिंकु पटेल,सिंटु पटेल,प्रकाश कुमार समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पहले शैलेश यादव के नेतृत्व में शमशेरनगर में उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.