करंट की चपेट में आकर एक की मौत

    

   पंखा से निकले करंट की चपेट में आकर 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना दाउदनगर प्रखंड के चौरी गावँ की है,मृतक का नाम लाला यादव है।

  जानकारी देते हुए मुखिया अनिल कुमार चन्द्रवंशी ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दोपहर में मृतक कृषि कार्य कराने के लिये अपने घर में थे ,और आराम कर रहे थे उसी समय पंखा उन्ही पर गिर पड़ा और उससे उत्पन्न करन्ट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी एएनएम हैं और वे लोग दाउदनगर में रहते हैं।

घटना से पूरा गावँ शोकाकुल है ,दाउदनगर में भी सभी परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.