झंडोतोलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस कमिटी की बैठक

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                               
  शनिवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी  की बैठक संपन्न हुई।बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।इसके साथ ही हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में विजयी कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने श्री पटेल की जीत पर मिठाइयां भी बाटी।प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हैं।इस मौके पर नगीना यादव,राम प्रवेश मेहता,बलिराम सिंह,सुजीत कुमार,राजनारायण सिंह,हाफिज खुर्शीद,विठल पासवान,सुनील पाल,सुमेश्वर पटेल,राजेश्वर प्रसाद एवं ललन राम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.