सिंचाई विभाग के आईबी में मंत्री वृजकिशोर बिंद का होगा अभिनन्दन

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

​एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2017 दिन सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री वृजकिशोर बिंद का दाउदनगर के सिंचाई विभाग के आइ०बी० में अभिनंदन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।एनडीए की सरकार के बिहार मंत्रीमंडल में मंत्री बनने एवं औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद जिले का यह उनका पहला दौरा होगा। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी ने बताया कि जिले की प्रवेश सीमा ठाकुर बिगहा में श्री बिंद का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सिंचाई विभाग आइ० बी० में उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.