जिले का प्रभारी मंत्री बृज किशोर बिंद, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने दी बधाई

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                     

 सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री की जिम्मेवारी श्री बृज किशोर बिंद को दी गई। जदयू के वरिष्ठ नेता व ओबरा विधान सभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने जिला के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बृज किशोर बिंद को बधाई दी है।उन्होंने पटना में उनसे मिलकर बधाई दी।श्री चंद्रवंशी ने कहा कि लगातार तीन बार विधायक रहने से उनके पास संगठन का काफी अनुभव है।पहली बार 2009 के उप चुनाव में वे जीते थे।तब महाबली सिंह के सांसद बनने से उप चुनाव हुआ था।इसके बाद 2010 और 2015 के चुनाव में जीत कर विधा सभा पहुंचे। वर्ष 2007 में दोंनो एक साथ राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य थे।श्री बिद के पास पार्टी और कार्यकर्ता के साथ रहने का काफी अनुभव है। इनके जिला का प्रभारी मंत्री बनने से एनडीए काफी मजबूत होगा और औरंगाबाद जिले का सर्वांगीण विकास होगा।श्री चंद्रवंशी ने कहा कि उनके प्रभारी मंत्री बनने से कमजोर व गरीब वर्ग में काफी उत्साह है।14 अगस्त को वे औरंगाबाद पह़ुचेंगे और उनका भव्य स्वागत एनडीए नेता व कार्यकर्ता करेंगे।

एनडीए नेताओं ने जतायी खुशी-बृजकिशोर बिंद के जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।हर्ष व्यक्त करनेवालों में भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव,विवेकानंद मिश्र,जदयू जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी,जीतेंद्र नारायण सिंह आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं।                                     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.