आज 11अगस्त दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में माँ भारती के वीर सपूत, बिहारी धरती के गौरव, मंच के प्रेरणापुंज शहीद जगतपति कुमार के बलिदान दिवस पर मंच के द्वारा खरांटी(ओबरा, दाउदनगर, औरंगाबाद,बिहार में स्थित जगतपति कुमार की जन्मस्थली) में स्थित जगतपति कुमार के स्मारकस्थल पर माल्यार्पण सह श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानिय मुखिया अजित कुमार सिन्हा, निवर्तमान वार्ड पार्षद बसन्त कुमार, रवि मिश्रा, सन्तोष अमन, सनोज यादव,पिंटू कुमार,अविनाश तिवारी, विश्वजीत मिश्रा, प्रकाश चन्द्र मिश्रा, निकेत नन्दन पांडेय उपस्थित रहे। सभी लोगों ने जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें हृदय से नमन किया।स्वतन्त्रता आंदोलन में उनके अमर बलिदान को याद किया एवं उनकी तरह ही राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा के समीप जगतपति कुमार अमर रहें एवं वन्दे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगाया गया ।मंच के द्वारा सर्वसम्मति से दाउदनगर में सोन नदी पर निर्माणाधीन सेतु का नाम जगतपति कुमार के नाम पर एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र का नाम भी जगतपति कुमार के नाम पर रखने के लिए मांग किया गया। जगतपति कुमार स्वंतत्रता आंदोलन में शहीद होनेवाले औरंगाबाद जिले के एकमात्र शहीद हैं। आज ही के दिन पटना सचिवालय पर तिरंगा झंडा फहराते हुए अपने 6 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। अपने इस बलीदान के कारण येसभी 7 बलिदानी बिहार के सात शहीद के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनकी जीवनी को विद्यार्थियों के मध्य ले जाने से, उनके नाम पर शिक्षण संस्थान , सेतु और विधानसभा क्षेत्र का नाम रखने से स्थानिय विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति की भावना जागेगी, विद्यार्थी उनकी तरह ही देश के लिए सर्वस्व न्योक्षावर करने को प्रेरित होंगे। और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंली होगी।
