मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

   दाउदनगर थानाक्षेत्र के नवरतन चक गांव में मारपीट की घटना में रुबी कुमारी जख्मी हो गयी।घटना बुधवार के शाम की बतायी जाती है।उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।घटना के संबंध में उसके द्वारा एक प्राथमीकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है जिसमें नवरतन चक गांव के ही राजदेव सिंह व धर्मशीला देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।घटना का कारण भैंस ले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जाता है।पुलिस प्राथमीकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.