कांग्रेस के चाणक्य से भाजपा के चाणक्य को हार का मुंह देखना पड़ा-देवेंद्र कुमार सिंह

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी आरोप लगाया है कि भाजपा हमेशा कानून एवं लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है।गुजरात राज्यसभा के चुनाव में केंद्र एवं राज्य दोंनो ने कानून से खिलवाड़ किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने उम्मीद्वार को जीताने के लिए धनबल,छलबल एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है।फिर भी कांग्रेस के चाणक्य से भाजपा के चाणक्य को हार का मुंह देखना पड़ा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व की योजनाओं का नामांतरण कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं।विपक्षियों को साजिश के तहत फंसाना इनकी नियति बन गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.