रन फ़ॉर नेशन का आयोजन करीब 200 युवा इस दौड़ में औरंगाबाद जिला से भाग लिए

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                       

पंडित दीनदयाल जन्मसताब्दी वर्ष के अवसर पर अगस्त क्रांति दिवस के दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित मगध प्रमण्डलीय रन फ़ॉर नेशन का आयोजन किया गया जिसमें मगध प्रमण्डल के विभिन्न जिलों से हजारों युवाओं ने इस कार्यक्रम में गया गांधी मैदान से कचहरी होते हुए गांधी टावर चौक तक राष्ट्र के लिए दौड़ लगाए।औरंगाबाद जिला से करीब200युवा इस दौड़ में भाग लिए।मुख्य अतिथि विधानपार्षद कुमार साहब ने अपने संबोधन में युवाओं का मनोबल ऊंचा करते हुए अगस्त क्रांति पर चर्चा किये।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह,प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र तिवारी,जहानाबाद जिला के भाजयुमो जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गया जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया।इस मौके पर रन फ़ॉर नेसन औरंगाबाद प्रभारी विवेकानंन्द मिश्र,जयशंकर सिंह,सुनील दुबे,प्रकाश सोलंकी,मुन्ना सिंह,विकाश कुमार ने काफी सराहनीय सहयोग कर कार्यक्रम को सफल किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.