इस उत्सव को वृक्ष रक्षा दिवस भी मनाने की अपील

 राशिद इमाम की रिपोर्ट:-                                       

          विवेकानन्द मिशन के”बिले बिहार आश्रम” में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। छात्राओं और अन्तेवासी छात्रों के बहनो ने सभी आवासीय बच्चो की कलाई पर राखी बांधी।रक्षा सूत्र बन्धन के पूर्व मंत्रोच्चार के साथ आरती और तिलक का कार्यक्रम सम्पन हुआ और फिर मिठाइयां बांटी गई। आश्रम की बहनो के लिये के कुछ लिफाफे में नगद राशि देने का प्रबंध भी संस्था के प्रबंधक सुनील कुमार स़िह ने किया। विद्यालय संस्थापक डा. शम्भू शरण सिंह ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला और इस उत्सव को वृक्ष रक्षा दिवस के रूप में भी मनाये जाने की अपील की। समारोह में उपस्थित अभिभावको एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ शम्भू ने वर्तमान समय में पर्यावरण के सन्तुलन के लिए पेड़ो के महत्व की चर्चा की।उन्होंने बताया कि विवेकानन्द परिवार वर्ष 2000ई. से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर अभियान चलाता आ रहा है जो स्वामी विवेकानन्द की पुण्य तिथि को आरम्भ होकर पुरे जुलाई माह तक संचालित होता है। विवेकानन्द परिवार के इस अभियान में समाज के सभी प्रबुद्ध जनों  से मिले सहयोग के लिये भी डॉ शम्भू  ने आभार व्यक्त किया और  बिले विहार में अवस्थित पौधो में रक्षा सूत्र बांध कर वृक्ष रक्षा के प्रति संकल्प व्यक्त किया।                         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.