धूम धाम से मना रक्षा बंधन का पर्व 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                         


 आज पूरे भारत वर्ष में रक्षा बन्धन का तैवाहर मनाया गया। दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आस्था व परंपरापूर्वक भाई बहन के प्रेम का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया।बहनों ने अपने-अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी।उन्हें रोड़ी लगाकर उनकी आरती उतारी और मीठाई खिलाया।भाइयों ने बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया और अपनी क्षमतानुसार उन्हें उपहार प्रदान किया।रक्षाबंधन को लेकर एक दिन पहले से ही बहनों द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी थीं।इसे लेकर रविवार को बाजार में चहल-पहल व भीड़ भाड़ बढ़ा हुआ था।रंग बिरंगी व आकर्षक राखियों से बाजार पटा हुआ था।सोमवार की सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर बहनों में उत्साह छाया हुआ था। मंदिरों एवं घरों में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त का इंतजार था।जैसे ही शुभ मुहूर्त शुरु हुआ तो बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधना शुरु कर दिया।इस दौरान रक्षाबंधन के गीत बजते रहे।हर जगह हर्ष व उल्लास का वातावरण देखा गया।     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.