Archive For The “News” Category
दाउदनगर मेन रोड पर स्थित नहर का पुल अंधियारे में एक लंबे अरसे से रौशन होने को बेकरार है। पुल के आसपास तक़रीबन 150 मीटर तक मेन रोड अँधेरा रहता है। पेश है अंधियारे झेल रहे पुल की दुःख भरी दास्ताँ: नगरवासियों, मैं हूँ नहर पर स्थित नया वाला पुल ठीक अपने बड़े भाई पुराने…
कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को दाउदनगर स्थित नवज्योति शिक्षा निकेतन के प्रांगण में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दाउदनगर के बीडीओ अशोक प्रसाद के करकमलों द्वारा पुस्तकालय तथा लैब का उद्घटान किया गया जिनके साथ साथ अवकाश प्राप्त प्रधनाध्यापक सुरेंद्र कुमार, फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती,…
राहुल कुमार की रिपोर्ट: तरारी पंचायत के अम्बेदकरनगर गांव में शनिवार और रविवार को राशन कार्ड का वितरण किया गया। यह कार्ड विकास मित्र के द्वारा बांटी गई, जिसमें नौ महीने का अक्टूबर से जुन तक का कुपन है। नियमानुसार एक कार्डधारी को प्रति कुपन पाँच किलो प्रति माह राशन देने का प्रावधान है।
आज दिनांक 13 नवम्बर को दाउदनगर.इन के सदस्यों द्वारा सासाराम (रोहतास जिला) के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया गया। ज्ञात हो कि कुछ बदमाश लोगों ने उनपर गोलियां चला दी जिसके बाद उन्हें वनारस रेफर किया गया था जहाँ पर उनकी मृत्यु हो गई। कल के इस वारदात के बाद…
दाउदनगर पुरानी शहर के कुर्मी टोला निवासी अली हुसैन जी का कल (12 नवम्बर 2016) को सुबह में प्राकृतिक मौत हो गई। स्वर्गीय अली हुसैन जी तक़रीबन 85 वर्ष के थे। पुरे शहर में एक चर्चित चेहरों में शामिल थे और शहर तथा आसपास के इलाकों में तक़रीबन हर खपड़ैल घर की मरम्मत के सबसे…
संतोष अमन की रिपोर्ट: पांच दिन पूर्व औरंगाबाद ज़िले के देवकुंड थाना के अंतर्गत महराजगंज में अपराधियों ने दलित समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। आज वहां पहुंचकर पप्पू यादव मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें आर्थिक मदद की। इसके अलावा, जन अधिकार पार्टी (लो) की ओर से मृतक के छः बेटियों…
भखरुआ मोड़ के पास पटना रोड में स्थित विज़न कंप्यूटर सेंटर के द्वारा विज़न संकल्प के तहत एक इलेक्ट्रॉनिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है जिसमें प्रतियोगी बिना शुल्क इस इलेक्ट्रॉनिक क्विज़ में हिस्सा ले सकते हैं। संस्थान के निदेशक अरविन्द कुमार धीरज का कहना है की अब…
दाउदनगर से शाहिद क़य्यूम की रिपोर्ट: कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को पीर-एलाही-बाग़ दाउदनगर में जलशा मिलाद-उन-नबी का प्रोग्राम रखा गया है जो रात में शुरू हुआ। इस जलसे में हज़रत मौलाना ख़ालिद अली शम्शी (कलेर-अरवल), मुमताज रज़ा (बभण्डिहा-औरंगाबाद), शाक़िर आलम रजवी (दाउदनगर) और ग़ुलाम सरवर मुरादाबादी ने शिरकत की। इन लोगों ने इंसान को…
दाउदनगर (औरंगाबाद) संजय कुमार शांडिल्य की कविता संग्रह ‘आवाज भी देह है’ को बोधि प्रकाशन ने प्रकाशित किया तथा उन्हें जयपुर में दीपक अरोड़ा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके मित्र उपेन्द्र कश्यप ने बताया कि संजय यहां दाउदनगर महाविद्यालय से सेवारत अध्यापक एसके शांडिल्य और अंकोढा मिडिल स्कूल में कर्यरत शिक्षिका मांडवी पांडेय…
दाउदनगर से रवि कुमार वाटसन की रिपोर्ट: आज दिनांक 11 नवम्बर को भखरूआ वासी एकता संघ के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आज के संगीत संध्या को मशहूर भोजपुरी गायक छोटू छलिया के गानों से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति ओबरा के बिधायक आदरणीय बीरेंद्र कुमार सिन्हा तथा विशिष्ठ अथिति के रूप…