Archive For The “News” Category
भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार, रामाधार सिंह तथा जिला अध्यक्ष दसरथ मेहता की उपस्थिति में एक बैठक की गई। पार्टी के औरंगाबाद जिले के मीडिया प्रभारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि संगठन को मज़बूत बनाने के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा…
दिनांक 12 : 6 : 17 को श्रीसूर्यमंदिर न्यास समिति मौलाबाग दाउदनगर द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्रीसूर्यमंदिर न्यास समिति को नगर परिषद् दाउदनगर का प्रशासक बनाए जाने पर अभिनन्दन किया गया ।विदित हो कि दाउदनगर नगर पंचायत को हाल ही में नगर परिषद् का दर्जा प्राप्त हूआ है जिसके कारण आम चुनाव नही हो…
दिनांक 11-06-2017 दिन रविवार को शहीद प्रमोद सिंह पथ, महात्मा ज्योतिबा फुलेनगर,दाउदनगर स्थित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच के कार्यालय में मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अनुज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आजादी के महानायक, प्रखर राष्ट्रभक्त, प्रज्ज्वलित क्रांतिपुंज अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जन्म जयंती के अवसर पर एक पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन…
ओबरा स्थित खेल के मैदान में दिख रहे गांजा और ताड़ी पीने वालों की जमावड़ा को लेकर अभाविप ओबरा इकाई द्वारा थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और एक आवेदन वरीय पधाधिकारी को सौंप कर रोक लगाने की माँग की गई। इस बारे में पुष्कर ने बताया कि ओबरा हाई स्कूल…
पुराना शहर स्थित सोनतटीय क्षेत्र सूर्य मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुये महाआरती में भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय चिकित्सक डॉ विनोद कुमार एवं डॉ श्रीमति रंजू, पूर्व वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह, मनोज कुमार, ओमप्रकाश समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
महावर ग्राम कचहरी की बैठक शनिवार को सरपंच अर्जुन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। न्यायमित्र सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद एवं भूमि विवाद से संबंधित आधा दर्जन मामला का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया गया। भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन पूर्व में की गई पैमाइस एवं पक्षकारों के बीच सहमति…
आईआईटी जेइई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर दाउदनगर के विद्यार्थियों ने भी क्षेत्र को गौरवान्वित करने के साथ-साथ अपनी सफलता का परचम लहराया है। विवेकानंद मिशन स्कूल समेत कई संस्थानों के बच्चों ने जेइई एडवांस की परीक्षा उतीर्ण किया है। विवेकानंद मिशन स्कूल के यश कुमार ने 195 अंक प्राप्त कर जेनरल रैंक…
मूंग की फसल में फल नहीं लगने से किसान परेशान हैं। शहर के गुलजारपुर निवासी किसान नरसिंह चौधरी ने कहा कि कई किसानों द्वारा पारंपरिक तरीके से मूंग की खेती की गई है, लेकिन उसमें फल नहीं लग रहा है। खुद उन्होंने 3 बीघा खेत में मूंग की फसल लगाई थी। परिश्रम के साथ-साथ आर्थिक…
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रति दिये गये बयान की निंदा की है। संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं जिला मीडीया प्रभारी सुनील कुमार बाॅबी ने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान विवेकहीन है। उन्हें अपना गैर जिम्मेदराना बयान वापस लेना चाहिए। श्री बाॅबी ने कहा…
संतोष अमन की रिपोर्ट: 13 जून को मुखिया संघ द्वारा औरंगाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। इसकी लिखित सूचना संघ के जिलाध्यक्ष उमेश्वरी सिंह उर्फ उमेश सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी को दी गई है। यह जानकारी देते हुये दाउदनगर प्रखंड के करमा पंचायत के मुखिया संजू कुमारी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह…