13 जून को मुखिया संघ देगी धरना

संतोष अमन की रिपोर्ट:

13 जून को मुखिया संघ द्वारा औरंगाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। इसकी लिखित सूचना संघ के जिलाध्यक्ष उमेश्वरी सिंह उर्फ उमेश सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी को दी गई है। यह जानकारी देते हुये दाउदनगर प्रखंड के करमा पंचायत के मुखिया संजू कुमारी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया जाएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.