अपराध नियंत्रण हेतु दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश


 

            दाउदनगर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने  अनुमंडल के थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटींग करते हुए उन्हें कई निर्देश दिए।

    थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।एसडीपीओ ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय करने का आदेश दिया गया है।विभिन्न थानों में दर्ज कांडो की समीक्षा करते हुए त्वरित गति से केस निष्पादन करने का आदेश दिया गया।एसडीपीओ ने कहा कि नियमित वाहन जांच अभियान चलाएं।वारंटों का निष्पादन त्वरित गति से करें।बालूघाट की निगरानी करते रहने का आदेश थानाध्यक्षों को दिया गया।एसडीपीओ ने कहा कि बिना निबंधन के नावों के परिचालन पर रोक लगा हुआ है,इस पर ध्यान रखें और बिना निबंधन नाव परिचालन करते पाए जाने पर नाव को जब्त करते हुए.नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करें।भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन सी ओ के साथ मिल कर करें।बैठक में दाउदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद,थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह,ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार,हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,उपहारा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,देवकुंड थानाध्यक्ष पवन कुमार,खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम समेत अन्य थानाध्यक्ष मौजूद थे।।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.