संतोष अमन की रिपोर्ट:-
राजद द्वारा 27 अगस्त को होनेवाले “भाजपा भगाओ देश बचाओ”रैली की सफलता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार चलाया जा रहा है।राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त से 26 अगस्त तक दो रथों के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा।नुक्कड़ सभा व संगीत के माध्यम से रैली का वातावरण तैयार किया जाएगा।ओबरा विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर प्रभारी पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है।युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार को दाउदनगर के उतरी सात पंचायतों,युवा राजद के प्रदेश महासचिव कुणाल प्रताप को दाउदनगर के दक्षिणी आठ पंचायतों व ओबरा पश्चिमी क्षेत्र एवं सुनील सिंह व सत्येंद्र सिंह को ओबरा पूर्वी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।26 अगस्त को ही कार्यकर्ताओं से पटना पहुंचने का आह्वान किया गया है।