पढ़ाई न होने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                       

     दाउदनगर पुराना शहर जोड़ा मन्दिर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय( हाता )के बच्चों ने आज जोरदार हंगामा किया और कहा की विद्यालय में समय पर पढ़ाई नही होती है समय से स्कुल नही खुलता है तथा समय से पहले ही छुट्टी दे दी जाती है,उपस्थिति भी रजिस्टर में समय से दर्ज नही होता है एवं अभी तक पोशाक राशी नही मिला है।

राकेश ,मनीष,लवकुश एवं अन्य छात्रो ने प्रभारी प्रध्यापिका शोभा रानी पर आरोप लगाया की वो हमेशा स्कुल से गायब रहती है आती भी है तो कुछ देर बाद चली जाती है वहीं शलोनी,मुन्नी आदि छात्राएं ने कहा की ब्लैक बोर्ड पर किसी ने अशब्द लिख दिया था जिसे हमलोग ने शिकायत किया था पर उस पर भी कोई एक्शन नही लिया गया।बच्चों ने प्राचर्या के घर के सामने भी हंगामा किया।वहीं शिक्षका संगीता देवी व् टोला सेवक धर्मेन्द्र रजक,राजेन्द्र चौधरी का कहना है की प्रचार्या का रवैया शिक्षको के प्रति ठीक नही रहता है।

 जब इस सिलसिले में प्रभारी प्रधानध्यापिका शोभा रानी से बात की गई तो उन्होंने कहा की मैं 2 दिनों से अस्वस्थ हूँ जिसकी सुचना बी ई ओ को दे दी हूँ कहा की जो आरोप लगाया जा रहा है वो बिल्कुल गलत है हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है जिसे बच्चों का सहारा लिया जा रहा है।

बताया की कुछ दिनों में रविन्द्र नाथ टैगोर प्रभार लेने वाले हैं ।

बीइओ रामानुज सिंह ने कहा बीआरसी से कर्मी भेजकर जांच करायी गयी है।जाचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.