आज दाउदनगर गुलाम सेठ पुराना शहर में ओबरा विधानसभा के कांग्रेस अध्यक्ष कमाल खान के नेतृत्व में काला दिवस मनाया।काली पट्टी बांधे कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया गया।कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि जदयू का यह निर्णय जनता के साथ धोखा है,सभी दलो ने मिल कर महागठबंधन बनाया और नेता नितीश कुमार चुने गए थे,लेकिन सभी का भरोसा तोड़ दिये ,बिहार के जनता द्वारा दिये जनादेश का अपमान कर दिये।जब चुनाव लड़ने का निर्णय सभी दलो ने मिल कर लिया था तो गठबन्धन तोड़ने का निर्णय अकेले लेने की जरूरत क्या थी।
इस अवसर पर मानव अधिकार जिला अध्यक्ष संजय सिंह,जिला प्रवक्ता विश्वनाथ मिश्रा ,सहबाज़ आलम,कुद्दूस अंसारी,सत्तार अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
