वृक्षारोपण से केवल देश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का होगा कल्याण 

         विवेकानंद मिशन स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा आत्मोदय अभियान के तहत अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय,दाउदनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय,थाना एवं पीएचसी में पौधारोपण किया गया।प्रबंधक सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्य चंद्रशेखर नायक ने बच्चों की टीम को हरी झंडी दीखाकर रवाना करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एवं पृथ्वी के बढ़ते तापमान से पूरा विश्व चिंतित है,धरती का जीवन खतरे में है,अतिवृष्टि और अनावृष्टि से सारी पृथ्वी शोक ग्रस्त है।ऐसी भयावह परिस्थिति से लड़ने को विवेकानंद मिशन स्कुल आत्मोदय  अभियान के तहत वर्षो से पर्यावरण प्रदूषण ,जल-सरंक्षण एवं भारत स्वच्छता अभियान के साथ जुड़कर यथासम्भव विश्व के साथ खड़ा है।अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में एसडीजेएम संतोष कुमार,मुंसफ स्वर्ण प्रभात एवं न्यायायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ पांडेय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।एसडीजेएम ने कहा कि अगर कोई हरा पेड़ काटता है तो वह प्रदूषणरुपी बीमारी को बढ़ावा देने का कानूनन दोषी है।थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।थानाध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण से केवल देश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का कल्याण होगा।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सी ओ विनोद सिंह एवं बीडीओ अशोक प्रसाद तथा पीएचसी में डा.उपेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।इस मौके पर समाजसेवी सुबोध शर्मा एवं अभिमन्यु शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चों ने पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं पर हो रहे कार्यो की जानकारी ली। बच्चों ने चार दलो में बंटकर कार्य किया।अभिषेक नारयण ,प्रशांत कुमार,अदिति कुमारी ,गौतम नारायण,रंजन कुमार,प्रियदर्शी कुमार ,दुर्गेश नंदन अभय ने बतौर दल नायक के रूप में रहे।शिक्षक श्री निवास कुमार वसुंधरा कुमारी एवं बबन भारती के नेतृत्व में कार्य सम्पन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.