संतोष अमन की रिपोर्ट:-
रालोसपा नगर इकाई की एक बैठक नगर अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 6 के नीलकोठी में आयोजित की गयी।नगर अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कार्यकर्ताओं ने रालोसपा जिलाध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया।आरोप लगाया गया कि नगर कमिटी को उपेक्षित कर रखा गया है।योजना लिस्ट में भी मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।इस सन्दर्भ में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी समस्या का समाधान के लिये पत्र लिखा जा रहा है।बैठक में निर्णय लिया गया कि आपस में बैठकर समस्या का समाधान नही निकालते हैं तो नगर कमिटी द्वारा तीनों पदाधिकारियो का पुतला दहन किया जायेगा,इसकी सुचना प्रदेश अध्यक्ष को दिया जायेगा।इस बैठक में हिमांशु राज ,टूना राम,अरविन्द कुमार,कल्लूराम,गोविन्द राम,जय प्रजापति,संजय कुमार,सोनू राज,मो0 सदाम,रंजीत ,रवि,रंजन कुमार,राकेश ,शौण्डिक,रोहित स्वर्णकार,मोहित यादव,लक्ष्मण पासवान आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।दूसरी ओर,रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू एवं प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत ने आरोंपो को गलत बताते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष खुद निष्क्रिय हैं तो उन्हें जानकारी कैसे होगी।
