राजद को सरकार ना बनाने देना संविधान का उलंघन- देवेंद्र सिंह

संतोष अमन की रिपोर्ट:

राजद दाऊदनगर इकाई के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बिहार के राज्यपाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अपने आरोप में उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा जल्दबाजी में नीतीश कुमार को सरकार बनाने का मौक़ा देना लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। जल्दबाज़ी करके नीतीश को मुख्यमंत्री पद का सपथ भी दिल दिया गया। राजद को सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित ना करना संविधान के नियमों का उल्लंघन है। केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका संदेहास्पद होने के साथ साथ नैतिकता के खिलाफ भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अवसरवादी व्यक्ति हो गये हैं। येन केन प्रकारेण मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं।उन्होंने जनादेश का अपमान किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.