एक ही रात में चोंरो ने दो अलग अलग गांवों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,अंकोढ़ा रोड स्थित दो घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति अज्ञात चोंरो ने चुरा लिया।जबकि दो घरों में चोरी का असफल प्रयास किया गया।जानकारी के अनुसार,जिन दो घरों में चोरी की घटना हुई और जिन दो घरों में असफल प्रयास किया गया,इन चारों के गृहस्वामी जमुआंवा गांव के निवासी हैं और घटना के समय घर में ताला बंद था।परमेश्वर साव के घर से दरवाजा तोड़कर चोरो ने करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली।इनके पुत्र विवेक कुमार ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि दो माह से जमुआंव में रह रहे हैं। चोंरो ने दरवाजा तोड़कर 25 हजार नगद, जेवर, बर्तन, कपड़ा,गैस सिलेंडर,स्टेबलाइजर,पंखा एवं महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिया।मधुसूदन सिंह के घर में ताला तोड़कर चोंरों ने 15 हजार नगद के अलावे जेवर,कपड़ा,बर्तन समेत हजारों रुपये की संपत्ति चुरा लिया।इस घर में भी घटना के समय कोई नहीं था।गृहस्वामी रोपनी कार्य से अपने घर गये हुए थे।चोंरो ने देवदत सिंह व जवाहिर सिंह के घरों में भी चोरी का असफल प्रयास किया।इन दोंनो घरों में भी ताला बंद था। शमशेरनगर में दो दुकानों में चोरी की घटना घटी जबकि एक दुकान में असफल प्रयास किया गया।जानकारी के अनुसार अज्ञात चोंरो ने संजीव कुमार के दूकान का शटर तोड़कर 27 हजार रुपया नगद,65 हजार 400 रुपये का कूपन और धर्मेंद्र कुमार के किराना दूकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपया नगद व चार चांदी का सिक्का चुरा लिया।वार्ड सदस्य रविरंजन कुमार के खाद दूकान का भी चोंरो ने लॉक तोड़ने का प्रयास किया।इस दूकान में चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके।पीड़ीत लोंगो द्वारा घटना की सूचना बुधवार को पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
