शुक्रवार की देर रात जब पुलिस रात्रि गश्ती कर रही थी तब पुलिस गश्ती दल को देखते ही एक ही बाइक पर सवार दो युवक बाइक वहीं पर छोड़ कर भाग गए।
थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया की सब इंस्पेक्टर शेखर सौरभ के नेतृत्व में बारुण पथ पर पुलिस ने यह कार्यवाई की।
सी डी डॉन बाइक नं-बी आर 26 ए 8613 को जब्त करके पुलिस ने थाना ले आये और इसकी जाँच पड़ताल की जा रही है।
आखिर पुलिस को देखते ही युवक भागे क्यों क्या किसी घटना को अंजाम देने आये थे?या कोई और कारण था ये तो अब जाँच के बाद ही पता लगेगा।