मंदिर परिसर में किया गया पौधरोपण 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

श्री सूर्यमंदिर न्यास समिति द्वारा मौलाबाग स्थित सूर्यमंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने का प्रयास शुरु कर दिया गया है। इसकी शुरुआत सूर्यमंदिर परिसर एवं तालाब के चारों तरफ गुलमोहर के पांच पौधा लगाकर किया गया। पौधारोपण कर प्रोटक्शन वायर भी लगाया गया जिससे पौधे सुरक्षित रह सकें। न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ राकेश कुमार ने पौधारोपण किया। बताया गया कि कुल 50 पौधे लगाये जाएगें। न्यास समिति सचिव डा० संजय कुमार सिंह ने कहा कि एसडीओ राकेश कुमार के कार्यकाल में सूर्यमंदिर का काफी विकास हुआ है। पौधारोपण कर पूरे परिसर को हरा भरा बनाया जाएगा।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनोज केसरी, द्वारिका प्रसाद, सत्येंद्र तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, युवा कांग्रेस के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कमाल खान उपस्थित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.