संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर थानाक्षेत्र के बिरई गांव में सांप के काटने से कृषि मजदूर भोला राम की मौत हो गयी। घटना बुधवार की है। परिजन गुरुवार की शाम दाउदनगर थाना पहुंचे। मृतक ओबरा प्रखंड के एकौना गांव का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार खेत में काम करते समय सांप ने उसे डंस लिया था और उसकी मौत हो गयी।