महिलाओं की भागीदारी के बिना देश की राजनीति अधूरी

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर प्रखंड कार्यकारिणी के गठन हेतू दाउदनगर में सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजीत की गई। बैठक में सैकड़ो की संख्या में महिलाये उपस्थित हुई। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने विचार ब्यक्त करते हुए भारतीय राजनीति में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं की भागदारी के बिना देश की राजनीति अधूरी है। महिलाओं ने कहा कि देश की पुरूष प्रधान राजनीति मे जब तक महिलाओं की सहभागिता नहीं होगी तब तक महात्मा गाँधी और देश बंधु चित्तरंजन दास के स्वराज की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं ने अपने बीच से 27 सदस्यीय महिला स्वराज दाउदनगर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया और स्वराज संकल्प को दोहराते हुए स्वराज पार्टी बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती रिंकी कुमारी को महिला स्वराज दाउदनगर का प्रखणड अध्यक्ष, मंजू कुमारी, रूधा देवी, धर्मशाला देवी, परनिया देवी व उषा देवी क उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव, चंचला देवी, सुशीला देवी व उर्मिला देवी को संगठन सचिव, आशा देवी व बिंदूमती देवी को संयुक्त सचिव, सीमा कुमारी को कोषाध्यक्ष, नागमणी कुंवर को सह-कोषाध्यक्ष, इंदू देवी को कार्यालय-प्रभारी तथा किरण कुंवर, सुमित्रा देवी, पुष्पा प्रियमवदा, कुंती देवी, फूल कुमारी, मुनी कुंवर और उर्मिला देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। नवचयनित महिला स्वराज की अध्यक्षा श्रीमती रिंकी देवी ने कहा कि महिला अधिकारो की रक्षा हेतू महिला स्वराज आँदोलन करने के लिये तत्पर रहेगी। बैठक में स्वराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, महासचिव कुमार राजेश, प्रखणड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रखणड सचिव मिथलेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हरिनाथ सिंह, ब्रजेश सिंह, अरविंद सिंह, श्रमिक नेता अशोक सिंह, मनोज सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, सतीश कुमार,राजेन्द्र पासवान, महेन्द्र मंडल समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और महिला स्वराज की बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की भागीदारी से उत्साहित रहे। सभी सदस्यों ने नव चयनित महिला स्वराज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास ब्यक्त किया कि महिला स्वराज के गठन से देश की राजनीति को नया आयाम मिलेगा और गाँधीजी की स्वराज परिकल्पना पूरी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.