संतोष अमन की रिपोर्ट:-
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान औरंगाबाद बिहार के जिला युवा अध्यक्ष आकाश कुमार सोनी ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के अनंनताग में सावन माह के पहले सोमवार को अमरनाथ यात्रा पर मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ!
आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले कि जितनी भी निन्दा कि जाए कम है। हम इस हमले की कड़ी शब्दों में निन्दा करते है। जिला युवा उपाध्यक्ष अमित कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सोनी, जिला युवा सचिव सुनील कुमार मौजूद थे |
