भूमि विवाद निष्पादन के लिये हुई विशेष बैठक 


दाउदनगर थाना परिसर में भूमि विवाद की समस्याओं को सुलझाने के लिये एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें भूमि विवाद के दो मामले पहुंचे।

सी ओ ने बताया की प्रत्येक सप्ताह के के शुक्रवार को भूमि विवाद निष्पादन के लिये यह विशेष बैठक होती है। दाउदनगर सी ओ विनोद सिंह एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मामले को सुना।सी ओ ने बताया कि भूमि विवाद के दो मामले पहुंचे,जिसका निष्पादन नहीं हो सका है।अगली बैठक में दोंनो पक्षों को बुलाकर निष्पादन कराने का प्रयास किया जाएगा।संसा निवासी अशोक कुमार सिंह का जमीन विवाद उनके भाई के साथ है।उनके भाई श्यामबिहारी सिंह को अगली बैठक में उपस्थित होने के लिए अंचल कार्यालय से नोटीस भेजा जा रहा है।शहर के वार्ड संख्या-19 निवासी कुमार सिंहा भी भूमी विवाद का मामला लेकर पहुंचे।उनका विवाद वार्ड संख्या 2 कायस्थ टोली निवासी कुंदन प्रसाद से है,दोंनो पक्षों को अगली बैठक में बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.