छात्र-नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को भाजपा नेता ने निंदनीय ठहराया

संतोष अमन की रिपोर्ट:-
                       

मगध विश्वविद्यालय गया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की भारतीय जनता पार्टी ने घोर निंदा की है।
दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बिहार सरकार हमेशा छात्र और जन-हित के मुद्दों पर ऐसा ही रवैया अख्तेयर करती है। कहा कि यह घटना निंदनीय है। छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में उन पर हमला करना लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार दिशा भटक गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.